सूरत। अगर आप सूरत में रहते हैं और आप बाहर के राज्य से आए हैं तो आपको मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेगी। अगर आपको सुविधाएं लेनी है तो आपको अपने राज्य में वापस जाना पड़ेगा। ये कहना है सूरत नगर की कमिश्नर का।
दरअसल कमिश्नर साहिबा सूरत के स्लम इलाकों में बारिश के बाद हुई परेशानियों को सुनने गई थीं। इस इलाके में ज्यादातर बिहार, यूपी के लोग रहते हैं।
लोगों की परेशानियां सुनने के बजाए कमिश्नर ने उन्हें वापस लौटने की नसीहत दे डाली। सूरत महानगर पालिका की कमिश्नर अपर्णा हैं। इतने जिम्मेदार पद पर होते हुए भी इस तरह का बयान खुद सवाल खड़े करते हैं।
सूरत के लिंबायत इलाके में दो बच्चे नाले में डूब गए थे। एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी के बाद सूरत महानगर पालिका की कमिश्नर जायजा लेने आई थीं। जब इस इलाके में रहनेवाले यूपी, बिहार के लोगों ने अपनी समस्या बताई तो कमिश्नर आग बबूला हो गईं। उनकी परेशानियों को सुनने के बजाए उन पर ही बरस पड़ीं।
पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के कारण सूरत के उधना इलाके के संजय नगर में पानी भर गया था। यहां मासूम अपने दोस्त के साथ खेलते-खेलते पास में बहने वाले नाले में डूब गया। इसमें उसकी मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त अस्पताल में भर्ती है। लोगों का आरोप है कि हर बरसात में इस इलाक का यही हाल होता है।
कब तक बने रहेंगे दरिद्र नारायण !!
-
आशुतोष कुमार सिंह
‘मनुष्य जाति ईश्वर को-जो वैसे नामहीन है और मनुष्य की वृद्धि की पहुंच के परे
हैं.जिन पर अनन्त नामों से पहचानती है, उनमें से एक नाम दरिद्र ...
16 years ago
