साधना न्यूज, दिल्ली के मैनेजिंग एडिटर बने प्रभात
वरिष्ठ पत्रकार प्रभात रंजन दीन ने साधना समूह ज्वाइन कर लिया है। वे इससे पहले लखनऊ के अखबार डेली न्यूज एक्टिविस्ट के चीफ एडिटर हुआ करते थे। डीएनए से उनके हटने को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि वे छुट्टी पर चले गए हैं। प्रभात ने साधना न्यूज, दिल्ली में बतौर मैनेजिंग एडिटर ज्वाइन कर नई पारी की शुरुआत कर दी है और खुद को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगा दिया है। प्रभात डीएनए से पहले सहारा समय में पोलिटिकल एडिटर थे।
उससे पहले लखनऊ में जनसत्ता एक्सप्रेस के रेजीडेंट एडिटर होते थे। बतौर चीफ रिपोर्टर और प्रिंसिपल करेस्पांडेंट वे दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ में 1996 से अप्रैल 2001 तक काम कर चुके हैं। प्रभात ने करियर की शुरुआत पटना से पाटलिपुत्र टाइम्स से की। बाद में वे पटना में ही आज अखबार में सीनियर स्टाफ रिपोर्टर नियुक्त हुए। इसके बाद वे कोलकाता चले गए। वहां 1991 से लेकर 1996 तक बतौर सीनियर स्टाफ रिपोर्टर / डिप्टी चीफ रिपोर्टर जनसत्ता के लिए काम करते रहे। प्रभात के बारे में ज्यादा जानकारी प्रभातरंजनदीन डॉट कॉम के जरिए पा सकते हैं।
सम्पर्क:
Prabhat Ranjan Deen
3/4 Butler Palace Colony Lucknow, Uttar Pradesh 226001 India.
Mobile: + 91-9452159165 Other: +91-9336249866 E-Mail: prabhatranjandeen@yahoo.com prabhatranjandeen@gmail.com
साभार:Friday, भड़ास4मीडिया

No comments:
Post a Comment