
आशुतोष कुमार सिंह
नईदिल्ली /भले ही कीर्ति झा आजाद दरभंगा से चुनाव जीते हों ,पर उनके जीत की गूंज दिल्ली में इस तरह गुजेंगी ,उनके विरोधियो को भी नही मालूम था। दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में २३ मई को पुरबियों द्वारा श्री झा की जीत पर नागरिक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया था । ढोल नगारों के बीच धोती कुरता पहने हुए जब कीर्ति झा समारोह स्थल पर पहुचे ,तब उनके जयघोष से सारा वातावरण गुंजित हो गया।
राजनितिक मंच था। राजनीतिज्ञ भी उपस्थित थे । ऐसे में राजनीती भला कैसे न हो। दिल्ली के किरारी विधान सभा से विधायक अनिल झा बातो ही बातो में कीर्ति झा को यह सलाह दे बैठे की 'अच्छा हुआ की आप दरभंगा लरने चले गए नही तो यहाँ (दिल्ली) पर तो.....!'अनिल झा का आशय स्पस्ट था की दिल्ली में चुनाव जीतना मुश्किल है .दिल्ली में पूर्वांचलियों के नेता ,एक मात्र चुने हुए विधायक होने के नाते वही हैं । मंच पर जब पूनम झा आजाद बोलने उठी तो ऐसा बोली की ,विरोधियो की बोलती बंद हो गई .मैथली ,अंग्रेजी और हिन्दी में अपनी बातो को रखते हुए ,पूनम आजाद बहुत दिनों बाद शेरनी की तरह दहाररही थी .इस दहार में दिल्ली में बीजेपी द्वारा पुरबियों की की गई उपेक्षा का दर्द स्पस्ट रूप से मुखर हो रहा था । उनके विचार को सुनकर दिल्ली के कोने-कोने से आए हुए पुरबियों में एक नई आशा की किरण जाग उठी।
इस मौके पर बीजेपी नेता रमेश विधुरी ,करन सिंह तंवर और विजय जौली ने भी संबोधित किया। सबका यही मानना था की यदि पार्टी पुरबियों को दिल्ली में तवजो दी होती तो पार्टी की यह दुर्गति नही होती। युवा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने सिंह की गर्जना में पुरबियों की बात १४ पन्त मार्ग के मंच से रखा ।
अंत में कीर्ति झा ने मैथली में सपथ लेने की बात कह कर अपनी मातृभूमि कीझंडा दिल्ली में लहरा दिया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आनद मोहन झा ने किया .रंगारंग कार्यक्रम में शर्मीला पाण्डेय ने भोजपुरी गीतों पर सबका दिल मोह लिया .

6 comments:
अब बिहार में नितीश के चलते जीत हो गयी इस बार नहीं तो ऊहां भी ठन ठन गोपाले होना था भैइया।
badhai kirtiji ko bhi .........aapko bhi
बहुत सुंदर…..आपके इस सुंदर से चिटठे के साथ आपका ब्लाग जगत में स्वागत है…..आशा है , आप अपनी प्रतिभा से हिन्दी चिटठा जगत को समृद्ध करने और हिन्दी पाठको को ज्ञान बांटने के साथ साथ खुद भी सफलता प्राप्त करेंगे …..हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
jai ho. narayan narayan
आप की रचना प्रशंसा के योग्य है . लिखते रहिये
चिटठा जगत मैं आप का स्वागत है
गार्गी
चिटठा जगत मैं आप का स्वागत है । लिखते रहीये हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
Post a Comment